फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

रिटेल मार्केटिंग में पारंगत होंगे गांवों के 250 युवा, मिलेगा छह माह का निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। ग्रामीण अंचलों के शिक्षित बेरोजगार युवा अब रिटेल मार्केटिंग में पारंगत होंगे। सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से छह माह के निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की निशुल्क व्यवस्था की है। इतना ही नहीं, प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट के जरिए इन्हें नौकरी भी मुहैया कराई जाएगी। विकास विभाग के सहयोग से जनपद भर के 250 युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीस लाख से अधिक आबादी वाले जनपद में रोजगार की स्थिति देखे तो हालात ठीक नहीं है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में जनपद में 42849 युवा ऐसे हैं जो शिक्षित बेरोजगार है। हालांकि इन शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले लगाए जाते हैं, मगर बेरोजगारों की भीड़ के आगे के नाकाफी साबित हो रहे हैं। वहीं कोरोना काल में नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है। इस स्थिति में युवाओं को नई नौकरी मिलना किसी वरदान से कम नहीं है, खासतौर पर पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र की निर्धन परिवारों के शिक्षित युवक और युवतियों के लिए तो यह एक सपने ही जैसा है। इधर अब ग्रामीणों क्षेत्रों के निर्धन परिवारों के शिक्षित बेरोजगारों का सपना पूरा होने जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में रोजगार मुहैया कराया जाएगा। डीडीयू-जीकेवाई के डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर एसएन त्रिपाठी के मुताबिक योजना के तहत विकास विभाग के माध्यम से जनपद के ग्रामीण अंचलों के निर्धन परिवारों के 250 शिक्षित बेरोजगारों का चयन किया जाएगा। इसमें मनरेगा और ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित समूहों के परिवारों के शिक्षित युवक-युवतियों को प्राथमिक दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को छह माह का निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ और मथुरा में ले सकेंगे छह माह का प्रशिक्षण
डीडीयू-जीकेवाई के डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर के मुताबिक प्रशिक्षण में पात्रता के लिए युवक या युवती का दसवीं पास होना जरूरी है। इच्छुक युवा के पास शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, बीपीएल कार्ड और बैंक पासबुक होना जरूरी है। इच्छुक युवक ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी से जानकारी कर आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को लखनऊ और मथुरा में छह माह का निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित युवा रिटेल मार्केटिंग, कंप्यूटर और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन परिवारों के शिक्षित युवाओं को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें जनपद के 250 युवक युवतियों का चयन किया जाएगा। चयन की प्रक्रिया विकास विभाग के सहयोग से शुरू की जा रही है।
प्रमोद सिंह, स्टेट कोआर्डिनेटर, डीडीयू-जीकेवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed