फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

गरीब कल्याण योजना में प्रगति कम मिलने पर बीडीओ पूरनपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 31 May 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मैनाकोट पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीनेशन, सैंपलिंग और निगरानी समितियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। इसके साथ ही साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में प्रगति की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में प्रगति कम मिलने पर पूरनुपर बीडीओ को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रविवार पूर्वाह्न गांव मैनाकोट पहुंचे। यहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन, सैंपलिंग, साफ सफाई, सैनिटाइजेशन और कोरोना संक्रमण के बचाव के प्रति किए गए कार्यों की समीक्षा की। निगरानी समितियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के बचाव के उपायों के संबंध में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति नियमित गांव का भ्रमण कर थर्मल स्क्रीनिंग के कार्य करें और इस दौरान यदि किसी को बुखार- जुकाम की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे तत्काल मेडिसिन किट उपलब्ध कराते हुए कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए टेस्टिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मौजूद एएनएम आशा, आंगनबाड़ी वर्कर को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव के अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक कर टीकाकरण कराएं। उन्होंने गांव की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि संक्रमण के बचाव के लिए नियमित रूप से सैनिटाइजिंग और साफ-सफाई का कार्य कराया जाए। डीपीआरओ प्रमोद यादव द्वारा अवगत कराया गया कि गांव में एक सफाई कर्मी तैनात है, मगर मजदूरों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने कार्ड धारकों को ब्यौरा देते हुए 414 कार्ड धारकों को राशन वितरण होने की जानकारी दी। मंडलायुक्त द्वारा कोरोना कर्फ्यू के कारण प्रभावित पटरी दुकानदार, मजदूरों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले एक हजार रुपये पोषण भत्ते की समीक्षा के दौरान योजना में प्रगति कम मिलने पर नाराजगी जताई और पूरनपुर बीडीओ सुनील कुमार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के सीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि बीडीओ के द्वारा योजना में प्रगति नही लाई जाती तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ प्रशांत कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोटांडा सीएचसी का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त ने टीकाकरण केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा का निरीक्षण किया और टीकाकरण प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे गांवों और क्षेत्रो का चयन करें, जहां अभी कम टीकाकरण हुआ है। प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिल अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूरे कर प्लांट संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed