फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

वेल्डिंग करते समय ट्रक में चिंगारी से आग लगी, जलकर राख

Sun, 25 Oct 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
माधोटांडा में इसी ट्रक में लगी थी आग। - फोटो : PILIBHIT
माधोटांडा। मुख्य मार्ग के निकट खड़े ट्रक में वेल्डिंग करते अचानक आग लग गई। उससे वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखते ही आस पास मौजूद ग्रामीण पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। इसके बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी हरिजिंदर सिंह का ट्रक उनके छोटे भाई शमशेर सिंह चलाते है। ट्रक की बाडी के ऊपरी हिस्से में कुछ टूटफूट हो गई थी। उसकी मरम्मत के लिए वह शनिवार को माधोटांडा की वर्कशॉप पर पहुंचे थे। वर्कशॉप मालिक त्रिलोक सिंह ट्रक चालक के सगे बहनोई हैं। वर्कशॉप का कारीगर ऊपरी बॉडी की मरम्मत के लिए ट्रक पर चढ़ा। वहां वेल्डिंग करते समय आग की चिंगारी ट्क में रखें बैटरे में जा गिरी। कुछ ही देर में पूरे ट्रक में आग फैल गई। ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग देखकर मौके पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। पाइप से पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग लपटों के आगे सारे प्रयास असफल हो गए। कुछ ही देर में आग से ट्रक पूरी तरह से नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी भी पहुंची। आग में ट्रक जलने के बाद चालक मायूस हो गया। कोतवाली प्रभारी रामसेवक ने बताया किआग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed