फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

मिशन शक्ति: मुख्यमंत्री के निर्देश पर थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू

Sat, 24 Oct 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बीसलपुर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते विधायक रामसरन वर्मा। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत शहर समेत प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क खुलवाई गई।
विज्ञापन

शहर के दोनों थानों में विधायक संजय सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, डीएम पुलकित खरे और एसपी जयप्रकाश ने महिला हेल्प डेस्क का प्रारंभ कराया। इसके अलावा गजरौला, जहानाबाद, माधोटांडा, पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा,अमरिया समेत अन्य थानों में सीओ और अन्य जनप्रतिनिधियों ने महिला हेल्प डेस्क शुरू कराई। वक्ताओं ने बताया कि नवरात्र तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाना है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरुकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना एवं दुराचारियों की पहचान उजागर करना है। इसीलिए थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। भविष्य में यह योजना महिलाओ के लिए मददगार साबित होगी। इस दौरान कई महिलाओं ने अपने विचार भी रखें। इस महिला हेल्प डेस्क पर 24 घंटे महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शिकायत लेकर पहुंचने वाली हर महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही महिलाओं के शिकायती पत्र को ऑनलाइन साइट पर अपलोड कर उन्हें एक पर्ची दी जाएगी। उस पर जांच अधिकारी का नाम और नंबर लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed