{"_id":"5d6961638ebc3e016025e23c","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly374224522","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ ने दिलाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ ने दिलाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समोराह शुक्रवार को शहर स्थित एक बेंक्वेट हॉल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. पीके मिश्रा और संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह और महामंत्री कुंवर हीरेश सरन सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में डॉ. पीके मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने निष्कासित सदस्यों के षड़यंत्र नाकाम कर एकता का प्रमाण दिया है। प्रदेश महामंत्री हीरेश सरन सक्सेना ने कहा कि संघ के इस अधिवेशन में प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित ग्रिजेश पांडे को विधिक रूप से संघ के किसी भी मामले में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि एक-एक लिपिक वर्गीय कर्मी सरकार की मनमानी कार्रवाई के कारण पांच-पांच लिपिकों का काम करने को मजबूर है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवेशन में खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, आगरा, मथुरा, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा समेत कई जिलों के सदस्य मौजूद रहे।