फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में छाया रहा सफाई का मुद्दा, हंगामा

Thu, 29 Aug 2019 07:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक शहर की बेटरी हुई सफाई व्यवस्था की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया और बाद में ईओ को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका अध्यक्ष विमला जायसवाल ने सदस्यों को सफाई व्यवस्था में सुधार करने भरोसा दिलाकर जैसे-तैसे शांत किया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित चेयरमैन विमला जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के शुरू में वार्ड सदस्य पुष्पा उपाध्यक्ष, देवी सिंह आदि ने शहर की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सफाई नायकों को जिम्मेदारी सौंपने से पूर्व बोर्ड को अवगत कराया जाए। वार्ड सदस्य सुनीता सिंह ने वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक ढंग न होने की बात कही। अन्य वार्ड सदस्यों ने भी नाराजगी जताई तो बैठक में सफाई के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान सदस्यों ने ईओ निशा मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें बोर्ड बैठक का एजेंडा एक से सात तारीख तक भिजवाने और 15 तारीख तक बैठक संपन्न कराने, सदस्यों को तीन दिन के भीतर सूचना उपलब्ध कराने, बोर्ड की सहमति से प्राइवेट कर्मचारियों को रखने, बोर्ड की सहमति से कार्ययोजना बनाने, नए ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन करने, बोर्ड बैठक एजेंडे के अनुसार बिंदुवार कराने, नगर पालिका के कार्य शासनादेश के अनुसार ही कराए जाने आदि की मांग की गई। अध्यक्ष ने शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जगन्नाथ प्यारे, आलोक कुमार, विपिन कुमार, चेतन गंगवार, मोहनस्वरूप, वतनदीप, अवतार सिंह, रीना, उमा मिश्रा, सुधारानी, आसिफ खान, संजीव सक्सेना आदि सदस्य और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed