फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

सावधानी बरतें, पशुओं को खुरपका मुंहपका रोग से बचाएं

Thu, 22 Aug 2019 06:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। बारिश में खुरपका और मुंह पका रोग पशुओं में तेजी से फैलता है। संक्रामक होने से यह रोग आसानी से एक पशु से दूसरे में पहुंच जाता है। उपचार न मिलने पर इससे पशु की मौत भी हो जाती है। जागरूकता और सावधानियां बरतकर किसान अपने पशुओं को इस बीमारी से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक बताते हैं कि इस बीमारी को खरेडू, मुंहपका, खुरपका, चपका, खुरपा आदि नाम से जाना जाता हैं। यह बीमारी गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट, सुअर आदि में होती है। इस बीमारी के वाइरस कई प्रकार के होते हैं। यह रोग खासकर ओएसी व एशिया-1 प्रकार के वाइरस से होता है। वातावरण में नमी रहने पर वाइरस चार माह तक जीवित रह सकते हैं। गर्मी ये वाइरस बहुत जल्दी नष्ट हो जाते हैं। पशु के रक्त में पहुंचने के बाद ये वाइरस करीब पांच दिनों में बीमारी के लक्षण उत्पन्न करते हैं।
विज्ञापन


बीमारी के लक्षण
- रोग के विषाणु बीमार पशु की लार, मुंह, खुर व थनों में बड़े फफोलों में पाए जाते हैं। रोगग्रस्त पशु को 104 से 106 डिग्री तक बुखार हो जाता है। पशु खाना पीना बंद कर देता है। मुंह से लार बहने लगती है। पशु के मुंह के अंदर, खुरों के बीच और कभी-कभी थनों पर छाले पड़ जाते हैं, जो बाद में घाव का रूप ले लेते हैं। पशु कमजोर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार
- इस रोग का कोई निश्चित उपचार नहीं है, लेकिन संक्रमण रोकने के लिए पशु चिकित्सक की सलाह पर एंटीबायोटिक टीके लगाए जाते हैं। मुंह व खुरों के घावों को फिटकरी या पोटाश के पानी से धोते हैं। मुंह में बोरो गिलसरीन और खुरों में किसी एंटीसेप्टिक लोशन या क्रीम का प्रयोग किया जा सकता है।


जुलाई, अगस्त और सितंबर में मौसम में बदलाव रहता है। इन दिनों में पशुओं में ये बीमारी बढ़ती है। टीकाकरण के साथ ही पशुपालकों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। -डॉ. आरपी सिंह, डिप्टी सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed