फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

सड़क पर उतरे भाकियू कार्यकर्ता, नारेबाजी

Wed, 14 Aug 2019 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। भाकियू के जिला अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो की अध्यक्षता में मंगलवार को किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रैक्टर-ट्रालियों से किसान पहले मंडी पहुंचे। यहां पंचायत होने के बाद जुलूस के रूप में डीएम का घेराव करने निकले। इसका पता चलने पर प्रशासनिक अफसरों के हाथ पांव फूल गए। रास्ते में किसानों को रोककर नेहरू पार्क ले जाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने किसानों की समस्याओं का 19 अगस्त निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

किसानों का गन्ना बकाया भुगतान, खाद की कालाबाजारी, बाघों के आतंक के रोकथाम, आवारा पशुओं को पकड़ने, प्रधानमंत्री आवासीय योजना में गड़बड़ी, पेट्रोल-डीजल की घटतौली समेत 17 सूत्रों मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता कई बार प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अफसर समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं दिखे। मंगलवार को जिला प्रशासन और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के हालात होते-होते बच गए। मंडी में नारेबाजी के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष किसानों संग डीएम का घेराव करने कलेक्ट्रेट की ओर चले। इसका पता चलने पर पुलिस ने जाकर रास्ते में किसानों को रोक लिया और सभी को नेहरु पार्क ले जाया गया। कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया व सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल भी नेहरू पार्क जा पहुंचे। उनके बातचीत करने पर किसानों ने समस्त विभागों के अफसरों के मौके पर आने तक धरना प्रदर्शन की बात कही। इस पर डीडीओ योगेंद्र पाठक, डीडी कृषि यशराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद यादव, सीवीओ डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, एआर कॉपरेटिव वीवी सिंह आदि को नेहरू पार्क बुला लिया गया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया और किसानों को आश्वस्त किया कि 19 अगस्त को गांधी सभागार में उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर समस्त विभागाध्यक्षों के साथ मीटिंग की जाएंगी। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और वहां से चले गए। पंचायत में वेदप्रकाश शर्मा, प्यारेलाल वर्मा, नागेंद्र सिंह, रजनी सिंह, बाबूराम वर्मा, गौरव सिंह, मुन्नी देवी, मुरलीधर कश्यप, नंद किशोर राठौर, सुखलाल, राजबहादुर, रामपाल, नेमचंद्र, गंगादेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट की कई से हुई नोकझोंक
नेहरू पार्क में धरने पर बैठे किसान अपनी मांगों को लेकर गरजे तो सिटी मजिस्ट्रेट ने माइक थाम लिया। उन्होंने कहा कि वह किसानों की बेटी हैं और किसानों के साथ है। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन में लिखी मांगों को पड़ने के साथ ही उनके निस्तारण को मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अफसरों को दिशा निर्देश दे रही थी कि इसी दौरान पीछे खड़े कुछ भाकियू कार्यकर्ता अफसरों पर साठगांठ के आरोप लगाने। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सामने आकर बात रखने को तो नोकझोंक होने लगी। किसी तरह अन्य भाकियू नेताओं ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकैत के सपनों को पूरा कर रहे कहलो
जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर उनकी प्रमुखों मांगों को पूरा कराकर महेंद्र सिंह टिकैत के सपनों को पूरा करते है। किसानों की मांग को लेकर चाहे पुलिस हो या प्रशासनिक अधिकारी सभी भाकियू जायज मांगों को तुरंत पूरा करते है। हालांकि कई बार भाकियू कार्यकर्ताओं को अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए सड़कों पर भी उतरना पड़ा। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर ही समस्याओं का निदान भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed