फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को लेकर जिले में हाईअलर्ट

Wed, 14 Aug 2019 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। सावन के अंतिम सोमवार और ईदुल अजहा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के बाद अब जिला प्रशासन की निगाह स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर्व पर है। केंद्र से हाई अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला स्तर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इंडो-नेपाल और उत्तराखंड बॉर्डर से सटे इलाकों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। एसएसबी और पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वैसे तो हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलर्ट जारी किया जाता रहा है। इस बार भी सावन माह और बकरीद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट था। इस बीच कश्मीर में अनुच्छेद 370, 35 ए हटाए जाने पर केंद्र से भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। जनपद की सीमा नेपाल और उत्तराखंड के कई हिस्सों से सटी हुई हैं, इसलिए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बॉर्डर से लेकर आम गलियों, बाजार में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 15 अगस्त को चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तो बार्डर पर एसएसबी के जवान सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहेंगे। अभी से इंडो-नेपाल बार्डर पर आवाजाही को लेकर चेकिंग तेज कर दी है। गश्त पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आम रास्तों के अलावा कच्चे रास्तों पर भी एसएसबी और पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है। जिले के 14 थाना क्षेत्रों में 385 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, यहां पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। बाजार, शॉपिंग मॉल्स, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल आदि पर भी संदिग्धों की निगहबानी की जाएगी। इसको लेकर समस्त सर्किल और थाना प्रभारियों को एसपी मनोज कुमार सोनकर की ओर से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


किन थानों पर कितने ड्यूटी प्वाइंट
कोतवाली- 45, सुनगढ़ी- 30, गजरौला- 23, अमरिया- 25, न्यूरिया- 35, जहानाबाद- 43, बरखेड़ा- 15, बीसलपुर- 54, बिलसंडा- 23, दियोरियाकलां- 18, माधोटांडा- 18, सेहरामऊ उत्तरी- 10, पूरनपुर- 26, हजारा- 10
विज्ञापन
विज्ञापन


16 स्थानों पर रहेगी यातायात पुलिस
रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन होने के कारण भीड़ रहेगी। ऐसे में सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया गया है। इसके अलावा कुल 16 प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।

सुरक्षा रहेगी सख्त, तैयारी पूरी
केंद्र से हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर सुरक्षा संबंधी तैयारी की गई है। 385 ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। इसका पूरा खाका नामवार तैयार कर मातहतों को गंभीरता से ड्यूटी के निर्देश दिए हैं। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी


इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के जवान अलर्ट हैं। शारदा नदी से सटे नगरिया कट समेत अन्य खुली सीमा वाले इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। आने-जाने वालों की चेकिंग कराई जा रही है।
- हरीश पपुनई, कंपनी कमांडर नगरिया कट, एसएसबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed