फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

राखी’ से बहेगी देशभक्ति की बयार

Wed, 14 Aug 2019 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व पर इस बार राखी से देशभक्ति की बयार बहती नजर आएगी। राखी निर्माताओं ने स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रक्षाबंधन पर्व का विशेष ध्यान रखा है। बाजार में ‘तिरंगा राखी’ भी उतारी गई हैं जो काफी पसंद की जा रही हैं। वहीं इस बार भी हमेशा की तरह स्वदेशी राखियां ही बहनों की पसंद बनी हुई हैं। बाजार में राखी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ रहा है। पर्व को देखते हुए राखी बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुका है। शहर के स्टेशन रोड, स्टेडियम रोड, जेपी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में राखी की दुकानें सजाई गई हैं। बाजार में इस बार कोलकता, अहमदाबाद, अलवर, दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों से राखी मंगाई गई हैं। निर्माताओं ने रक्षाबंधन पर्व और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन होने का पूरा ध्यान रखा है। इस बार राखियों में ‘तिरंगा राखी’ को भी शामिल किया गया है। महिलाओं के लिए आकर्षक लुंबा राखी की एक बड़ी रेंज उतारी गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए मोदी राखी, मोटू-पतलू, पवजी सहित अन्य राखियां इस बार भी बाजार में उतारी गई हैं। विक्रेता रवि शर्मा ने बताया कि राखी को जीएसटी से दूर रखा गया है। ऐसे में राखी की हर रेंज आम ग्राहकों की पहुंच में आती है। अधिकतम 545 रुपये की राखी बाजार में आई है। राखी की खरीदारी करते समय बहनें स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर राखी खरीद रही हैं।
विज्ञापन


राखियों के दाम
बच्चों की राखियां-15 से 150 रुपये तक, पारंपरिक लुंबा राखियां-22 से 375 रुपये, स्टोन ब्रेसलेट राखियां-50 से 250 रुपये तक, कुंदन वाली राखियां-75 से 175 रुपये तक, हैंडमेड कोलकाता ब्रांड राखियां- 20 से 150 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed