{"_id":"5d4b12758ebc3e6c940d10f1","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3715646164","type":"story","status":"publish","title_hn":"...शिकायत के बाद दौड़े अफसर, नाला खुदवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...शिकायत के बाद दौड़े अफसर, नाला खुदवाया
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में हुई शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लिया। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और लोक निर्माण विभाग की टीम ने नाले पर बनी दुकानें जेसीबी से ध्वस्त कराने के साथ ही नाला खुदवाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया। मामला शहर से सटे चंदोई गांव के समीप नाकूड़ तिराहे से खकरा पुल तक बने नाले का है।
इस नाले पर कई सालों से कब्जा था। लोगों ने नाले को मिट्टी से पाटकर स्थायी और अस्थायी दुकानें बना रखी थीं। बारिश के दिनों में आसपास के गांवों में नाला बंद होने के कारण जलभराव की स्थिति हो जाती थी। इसको लेकर पूर्व मे कई बार प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस बीच एक बार फिर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी से इस प्रकरण की शिकायत करते हुए बताया कि नाला खुदाई नहीं होने हालात बिगड़ सकते है। बताया कि नाले को पूरी तरह मिट्टी से पाटकर लोगों ने जगह पर कब्जा कर स्थायी व अस्थायी दुकानें बना ली है। लिहाजा ग्रामीणों की शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लिया। बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार नरेंद्र, कानून गो ओमप्रकाश, लोक निर्माण विभाग के एई और जेई मौके पर पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद जेसीबी बुला ली गई। इसके बाद नाकूड़ चौराहे से खकरा पुल तक नाले पर बनी दुकानों तो ध्वस्त कराने के साथ नाला खुदवा दिया गया।