फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City roads under encroachment, people getting stuck in traffic jams

Pilibhit News: शहर की सड़कें अतिक्रमण की जद में, लोग जाम में फंस रहे

Fri, 29 Sep 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
City roads under encroachment, people getting stuck in traffic jams
शहर की गांधी स्टेडियम रोड पर सड़क  किनारे खड़े वाहन । संवाद
पीलीभीत। शहर की सड़कें लंबे समय से अतिक्रमण की जद में है। अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापार बंधु की बैठक में अक्सर चर्चा होती है। नगर पालिका के जिम्मेदार भी अतिक्रमण हटाने के लिए गाहे-बगाहे अभियान चलाने के दावे करते रहते हैं, लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है। शहर में अतिक्रमण का आलम यह है कि फुटपाथ तो बचे ही नहीं हैं।
विज्ञापन

पैदल चलने वालों को भी सड़क के बीच से ही गुजरना होता है। अतिक्रमण पर वार के लिए जहां, नगर पालिका के जिम्मेदार प्रशासन की पहल का इंतजार रहे हैैं, वहीं सिटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका की ओर से मुहिम शुरू होने पर ही कारवाई करने के इंतजार में हैं। ऐसे में शहर अतिक्रमण से सिकुड़ता जा रहा है, इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में जाम की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण है। अतिक्रमण पर हर बार छिटपुट कार्रवाई की जाती है, इसके चलते दो-चार दिन व्यवस्थाएं पटरी पर रहती हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, वैसे-वैसे अतिक्रमण फिर हावी हो जाता है। मौजूदा समय में शहर का हाल बेहाल है। लोग बेखौफ अपनी दुकानों के आगे या तो सामान सजा देते हैं या फिर कार-बाइकें खड़ी कर देते हैं, इसकी वजह से जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पैदल गुजर रहे लोगों को सड़कों पर वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। इसकी वजह से हादसे का भी खतरा बना रहता है। बावजूद दुकानदारों पर इसका कोई भी फर्क नहीं पड़ता। शहर में दिन पर दिन यह समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन न तो जिला प्रशासन ध्यान दे रह है, न ही नगर पालिका। वहीं व्यापारी नेता भी चुप्पी साधे बैठे हैं। अतिक्रमण वैसे तो सभी सड़कों पर रहता है, लेकिन सबसे ज्यादा गांधी स्टेडियम रोड़, स्टेशन रोड, जेपी रोड, लाल रोड़, लोहा मंडी रोड, कोतवाली आदि रोड पर रहता है। अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने के लिए गाइडलाइन बनी है, लेकिन इसका पालन आज तक नहीं हो सका।
-------------
निजी अस्पतालों की मनमानी हावी
फोटो: 22
गांधी स्टेडियम रोड पर संचालित सभी निजी अस्पताल संचालकों को पूर्व में निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वह पार्किँग की व्यवस्था करें। किसी भी दशा में सड़कों पर वाहन नहीं खड़े होने चाहिए। बावजूद सभी अस्पतालों के आगे अवैध तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं। शहर के अधिकांश अस्पताल मुख्य रोड पर ही है। उनके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। फुटपाथ पर ही अस्पतालों की पार्किंग रहती है।
--------
दुकानों के सगे सजा लिया सामान
फोटो: 23
सड़क पर निकलने की जगह बचे या न बचे, लेकिन व्यापारी दुकान के आगे सामान सजा लेता है, जिसकी वजह से सड़क संकरी हो जाती है और जाम लगता है। यह हाल स्टेशन रोड का है। जब भी कोई ट्रेन स्टेशन पर आती है और सवारियों का आना-जाता है होता है। ऐसे में इस रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है।
----
फल के ठेलों ने भी बढ़ा रखी है मुसीबत
फोटो: 24
यह दृश्य नींबू मंडी का है। शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। दिन में यहां से निकलना चुनौती से कम नहीं है। वजह साफ है अतिक्रमण है। सड़कों के दोनों ओर फलों के ठेले खड़े होते है, जिसकी वजह से सड़क पर निकलने के लिए बहुत ही कम रास्ता बचता है। ऐसे में यहां अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

00
वर्जन
नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण को लेकर जब कहा जाएगा तो उनके स्तर से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी ऐसा कुछ नहीं है। वह तैयार है नगर पालिका शुरूआत तो करे।- सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

शहर की गांधी स्टेडियम रोड पर सड़क  किनारे खड़े वाहन । संवाद

शहर की गांधी स्टेडियम रोड पर सड़क  किनारे खड़े वाहन । संवाद

शहर की गांधी स्टेडियम रोड पर सड़क  किनारे खड़े वाहन । संवाद

शहर की गांधी स्टेडियम रोड पर सड़क  किनारे खड़े वाहन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed