फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chunav

नामांकन आज से, कर्मचारियों को बांटा जाएगा काढ़ा

Tue, 13 Apr 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
chunav
पीलीभीत। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज से शुरू होगा। एक दिन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। कलक्ट्रेट, विकास भवन से लेकर ब्लॉक स्तर पर इसे लेकर भागदौड़ मची रही। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच नामांकन और प्रशिक्षण को संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के साथ ही कर्मचारियों की इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल में बना काढ़ा भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर जिले में मतदान 26 अप्रैल को होगा। ग्राम प्रधान के 720, ग्राम पंचायत सदस्य के 8881, क्षेत्र पंचायत सदस्य 845 और जिला पंचायत सदस्य के 34 पदों पर चुनाव है। इसके नामांकन मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होंगे। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन कलक्ट्रेट, जबकि अन्य पदों पर ब्लॉकों पर होने हैं। प्रत्याशी के साथ एक ही प्रस्ताव को प्रवेश मिलेगा। सोमवार को सभी जगह बैरीकेडिंग करा दी गई हैं। ड्यूटी भी लगाई जा चुकी है। इसी बीच मतदान में लगाए गए कर्मचारियों का भी मंडी समिति में प्रशिक्षण शुरू होगा। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर इसमें भी बदलाव किया गया है। एक हजार के बजाय अब पांच-पांच सौ कर्मचारियों को एक बार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला बैच सुबह नौ से ग्यारह, दूसरा दोपहर बारह से दो और तीसरा बैच तीन से पांच बजे का होगा। मास्क को अनिवार्य किया गया है। साथ ही कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज में बनाया गया काढ़ा भी दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी मंडी समिति में रहेगी। सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक समेत कई अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को का जायजा लेते हुए अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने की मची होड़, बाबू भी कर रहे खेल
चुनाव ड्यूटी लगने के बाद हर बार की तरह कई कर्मचारी अचानक बीमार हो गए हैं, तो कई के सामने पारिवारिक समस्याएं भी आने लगी है। ड्यूटी कटवाने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। हालांकि इस बार ड्यूटी कटवाना आसान नहीं है। डीएम पुलकित खरे ने पहले संबंधित विभाग के अधिकारी से संस्तुति कराने और फिर जिला स्तरीय कमेटी से उसका सत्यापन कराया जाएगा। तभी ड्यूटी कटेगी। मगर इन सब सख्ती के बीच भी बाबुओं ने खेल करना शुरू कर दिया है। कोई ड्यूटी कटवाने पहुंच रहा है तो उसे पहले डीएम की सख्ती का हवाला दे रहे हैं। फिर सांठगांठ होने के बाद अतिरिक्त में कराने की सलाह देते हुए आश्वस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो ड्यूज ने बढ़ाई प्रत्याशियों की चिंता
इस बार चुनाव में नो ड्यूज को लेकर डीएम की ओर से किए गए सख्त निर्देश प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा गए हैं। बकायेदारी बिना निपटाए परिवार के किसी सदस्य के चुनाव न लड़ने को लेकर सभी की मुश्किलें बढ़ी हुई है। ब्लॉक से लेकर कलक्ट्रेट कर संभावित प्रत्याशी चक्कर लगाते रहे।
सीडीओ ने बीएसए से तलब किया डाटा
चुनाव ड्यृटी में बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों को राहत देने का शोर मचा हुआ है। कुछ शिकायत अफसरों के पास भी पहुंच रही हैं। इसमें विभागीय स्तर से सांठगांठ की बात कही जा रही है। इसकी सत्यता जानने के लिए सीडीओ ने बीएसए से डाटा तलब किया है। यह रिपोर्ट मांगी गई है कि कितने कर्मचारियों का वेतन निकल रहा है, जबकि कितने की फीडिंग चुनाव ड्यूटी में की गई है। इसका मिलान कराया जाएगा। अंतर निकला तो फीडिंग करने वाले कर्मचारी पर गाज गिरना तय है।

नामांकन की समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। इसी के साथ चुनाव ड्यूटी को लेकर प्रशिक्षण भी मंगलवार से शुरू होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीन बैच कर दिए गए हैं। संख्या भी कम की गई है। कर्मचारियों को आयुर्वेदिक काढ़ा भी दिया जाएगा। - प्रशांत श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed