{"_id":"606cabf38ebc3e8ceb0ee3d9","slug":"chunav-pilibhit-news-bly443111897","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहेतों को नामांकन पत्र देने के लिए लाइन तोड़कर बीच में घुसा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहेतों को नामांकन पत्र देने के लिए लाइन तोड़कर बीच में घुसा, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र खरीदने वालों की मंगलवार को भीड़ जुटी। ब्लॉक परिसर में लंबी लाइनें लगी। लाइनों में बीच में घुसने और अपने चहेतों को पिछले दरवाजे से नामांकन बिक्री करने के आरोप पर कई बार लोगों ने हंगामा किया। हंगामा और भारी भीड़ पर पुलिस को पहुंचकर व्यवस्था संभालनी पड़ी।
मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र, मतदाता सूची खरीदारों की भीड़ रही। करीब सभी काउंटरों पर लंबी लाइनें लगी। मतदाता सूची पर हो रही अवैध वसूली दूसरे दिन भी न रुकने पर लोगों में रोष देखा गया। लंबी लाइनें लगने पर लोगों को घंटों बाद नामांकन पत्र मिल सके। लाइनों में बीच में घुसने और कर्मचारियों पर अपने चहेतों को पिछले दरवाजे से नामांकन पत्र देने के आरोप लगाते हुए कई बार लोगों ने हंगामा किया। हंगामा पर मौके पर पहुंची पुलिस को लाइनें ठीक कराकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। भीड़ को देखते हुए मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय गेट के बाहर बैरियर लगा दिया गया। ताकि अनाधिकृत लोग ब्लॉक कार्यालय मेें प्रवेश न कर सकें। बैरियर पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। बीडीओ सुनील जायसवाल ने बताया कि निष्पक्ष तरीके से नामांकन पत्रों की बिक्री कराई जा रही है। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस लगाई गई थी।
नामांकन को लेकर अफसरों ने किया निरीक्षण
13 अप्रैल को शुरू होने वाले नामांकन की व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को एडीएम अतुल सिंह ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। नामांकन के दिन कितने काउंटर लगेगा। बैरिकेडिंग कहां-कहां और कैसे रहेगी आदि की जानकारी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल से की। उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। नामांकन के दिन अनाधिकृत लोग परिसर में न घुसने पाए।