{"_id":"5e9339ae8ebc3e72b1179c17","slug":"chital-pilibhit-news-bly402483732","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीतल का शव पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीतल का शव पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया, रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। हरदोई ब्रांच नहर में डगा पुल के पास झाल में मिले चीतल के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है। शव कई दिन पुराना होने से सड़ गल गया था। अब अफसर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
शनिवार को सामाजिक वानिकी (पूरनपुर) के वनकर्मियों को हरदोई ब्रांच नहर के डगा पुल की पानी की झाल में चीतल का सड़ा गला शव मिला था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिर गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि इस समय वन्यजीवों पर भी कोरोना वायरस को लेकर निगरानी की जा रही है। चीतल का शव कहां से आया और उसकी मौत किस वजह से हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी। पड़ताल जारी है। रिपोर्ट दो दिन में आ सकती है।