फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chironji Lal Virendra Pal Saraswati Vidya Mandir was the winner in the national group anthem competition

Pilibhit News: राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर रहा विजेता

Tue, 27 Aug 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chironji Lal Virendra Pal Saraswati Vidya Mandir was the winner in the national group anthem competition
पीलीभीत शहर में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित समूहगान प्रतियोगिता की विजेता टीम।स्रोत:आयोजक
पीलीभीत। भारत विकास परिषद टाइगर शाखा की ओर से वार्षिक राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शहर के अग्रवाल सभा भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संयोजक अनिल मैनी ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के 20 विद्यालयों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 14 विद्यालयों ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, गोस्वामी माम्स प्राइड, इकरा पब्लिक स्कूल, वीरांगना अवंती बाई गर्ल्स कॉलेज, अंगूरी देवी कन्या विद्यालय, कंपोजिट राजकीय विद्यालय बरहा, सेंट लाइसेंस कॉलेज, ग्लोबल इनिशियल कॉलेज, लाइंस बाल विद्या मंदिर, संतराम शिशु मंदिर, चिरोंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर, बेनहर पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजल्स कॉलेज और स्प्रिंगडेल कॉलेज ने सहभागिता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक उपासना पांडे, प्रांत महिला संयोजक ज्योति खुराना ने किया। जिला प्रभारी डॉ. अनिल सक्सेना ने हिंदी एवं संस्कृत भाषा में सर्वोच्च अंक प्राप्त चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर को प्रथम, अंगूरी देवी कन्या विद्यालय को द्वितीय तथा हिंदी ग्रुप में बेनहर पब्लिक स्कूल एवं संस्कृत ग्रुप में लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल को विजयी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राम अवतार गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष सौरभ सक्सेना, सचिव जगदीश सक्सेना, विनोद कुमार गुप्ता, डॉ विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed