फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children showed their strength in sports

Pilibhit News: खेलों में बच्चों ने दिखाया दम

Fri, 30 Aug 2024 05:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Children showed their strength in sports
चाटडांग बलदेवपुर विद्यालय में ऊंची कूद में प्रतिभाग करता छात्र।स्रोत:​शिक्षक
पीलीभीत। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर जिले के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओें का आयोजन किया गया। अलग-अलग खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस खेल दिवस के रूप में मनाया गया । बेसिक शिक्षा के स्कूलों में मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। शिक्षा निदेशक के आदेश पर बीएसए अमित कुमार सिंह ने जिले भर के खंड शिक्षा अधिकारियों को 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्देश जारी किए थे ।
विज्ञापन

जिले के बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, पूरनपुर, मरौरी, ललौरीखेड़ा, अमरिया के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खो- खो, कबड्डी, हॉकी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई खेल स्पर्धाओं में उन्होंने भाग लिया। जूनियर स्कूल अलखथान, टाह पोटा, कल्याणपुर नौगवा, भिलैया गांवखेड़ा, जूनियर स्कूल हाशिमपर, खरौसा, चाट डांग वलदेवपुर, प्राइमरी स्कूल कुर्री, बनौसा सहित जिले भर के स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान अध्यापक अन्नपूर्णा विश्वकर्मा, सीता मिश्रा, केके सागर, अजय कुमार, मुन्नी देवी, लालकरन, श्यामलाल, राजेश मिश्रा, मोहम्मद अकरम ने विजेता, उपविजेता छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। राजकीय हाईस्कूल महोफ कॉलोनी में भी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर प्रतियोगिता हुई। पूर्व प्रधानाचार्य सुखविंदर कौर एवं ग्राम प्रधान नरेश विश्वास मौजूद रहे। ग्राम प्रधान ने बच्चों को खेल सामग्री प्रदान की।कंपोजिट विद्यालय महोफ के शिक्षक विजय सक्सेना ने बच्चों को खेल का महत्व बताया। जूनियर, राजकीय हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता कराई।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में ईगल टीम विजेता, हाउस टीम उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ में बालिकाओं में आफसा प्रथम, चांदनी द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राहुल प्रथम, शिवा द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर राजकीय हाईस्कूल महोफ कॉलोनी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनामिका, सहायक अध्यापक अनीता, कंपोजिट महोफ के प्रधानाध्यापक विजय सक्सेना, सहायक अध्यापक धीरेंद्र जैसवाल आदि मौजूद रहे।
--
विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना और एनसीसी की ओर से खेल दिवस पर वॉलीबॉल, खो-खो, 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ हुई। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। नगर के उच्च प्राथमिक स्कूल में खो-खो, कबड्डी, वाॅलीवाॅल, कैरम आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को रोटरी क्लब रायल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया, सोनू छीना, इंचार्ज शिक्षक बृजेश शुक्ला ने पुरस्कृत किया। संवाद

--
बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

मझोला। परिषदीय स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल प्रधानाध्यापिका ललिता गंगवार ने बच्चों को मेजर ध्यानचंद के बारे में जानकारी दी। कंपोजिट विद्यालय हरकिशनापुर में प्रधानाचार्य नंदकिशोर ने प्रतियोगिताएं कराई। ग्राम भंडारा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता (खो-खो, कब्बड्डी, रस्सा कूद, आदि प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमे कक्षा आठ की सुहानि, मोनिका, दीक्षा, कुक्षा सात की विनीता, पूजा, खो-खो में प्रथम स्थान पर रहीं। कक्षा छह की अरका रस्सी कूद में प्रथम रहीं तथा कैरम में कक्षा आठ की दीक्षा प्रथम स्थान पर रहीं।

चाटडांग बलदेवपुर विद्यालय में ऊंची कूद में प्रतिभाग करता छात्र।स्रोत:शिक्षक

चाटडांग बलदेवपुर विद्यालय में ऊंची कूद में प्रतिभाग करता छात्र।स्रोत:शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed