फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children remained hungry due to non-preparation of mid-day meal, anger among parents

Pilibhit News: मिड-डे मील न बनने से भूखे रहे बच्चे, अभिभावकों में रोष

Sun, 20 Jul 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 20 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Children remained hungry due to non-preparation of mid-day meal, anger among parents
बरखेड़ा। गांव बड़ेपुरा ताल्लुक कुसमा के कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को मिड-डे मील न दिए जाने से बच्चे भूखे रहे। जानकारी होने पर अभिभावकों ने रोष जताया। उनका आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने जिम्मेदारों को भी इसकी सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव बडेपुरा ताल्लुक कुसमा के कंपोजिट विद्यालय में करीब 304 बच्चे अध्ययनरत है। इन बच्चों को दोपहर में दिए जाने वाले मिड-डे मील में जिम्मेदार अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल पहुंचे बच्चों को मिड-डे मील का भोजन नहीं दिया गया। इससे बच्चों के अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों कहना है कि विद्यालय में मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। इसको लेकर कई जिम्मेदारों से भी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्रधानाध्यपक रामकुमार ने बताया कि रसोइयों का मानदेय न मिलने पर वह हड़ताल पर थीं। इसके चलते दोपहर का भोजन नहीं बन सका। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मिड-डे मील न बनने को लेकर विद्यालय से किसी तरह की कोई सूचना विभाग को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed