{"_id":"64a9adfc5b31285d18011cf4","slug":"children-on-the-road-to-protest-against-water-logging-on-the-way-to-school-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-798-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल के रास्ते पर जलभराव के विरोध में सड़क पर उतरे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल के रास्ते पर जलभराव के विरोध में सड़क पर उतरे बच्चे
Sun, 09 Jul 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विरोध में प्रदर्शन करते स्कूली बच्चे, अन्य।
पूरनपुर। स्कूल जाने वाले रास्ते पर जलभराव के विरोध में शनिवार को गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के बच्चों ने प्रदर्शन किया।
स्कूल में गांव के अलावा राजीवनगर, सूफीनगर के भी बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल का रास्ता कच्चा है। बारिश में उस पर जलभराव होने से बच्चों का निकलना दूभर हो गया है। अक्सर बच्चे फिसलकर पानी में गिर जाते हैं। इसके उनकी कॉपी-किताबें भीग जाती हैं और यूनिफॉम भी खराब हो जाती है।
ऐसे में उन्हें उपहास का पत्र बनना पड़ता है। स्कूल का स्टाफ भी इसी रास्ते से आता-जाता है। इसके अलावा रास्ते के किनारे गांव वाले पशु बांध देते हैं। पशुओं से न केवल रास्ते पर गंदगी होती है बल्कि बच्चों को खतरा भी बना रहता है। स्कूली बच्चों ने रास्ते पर जलभराव के विरोध में प्रदर्शन कर प्रशासन से पक्का कराने की मांग की। संवाद