फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CHC's electricity cut off, local fault causes problems in many localities

Pilibhit News: सीएचसी की बिजली गुल, लोकल फॉल्ट से कई मोहल्लों में संकट

Sun, 21 Jul 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
CHC's electricity cut off, local fault causes problems in many localities
पूरनपुर। शनिवार को ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए नया ट्रांसफार्मर रखने के चलते सीएचसी, उप निबंधक कार्यालय सहित 100 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम छह बजे के बाद बिजली बहाल की गई। वहीं, फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के बाद शुक्रवार रात तीन बजे ठप 600 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। लोकल फॉल्ट के चलते कई और मोहल्लों में भी संकट रहा।
विज्ञापन



एसडीओ कार्यालय परिसर में रखा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलने के 16 घंटे बाद शुक्रवार शाम को फुंक गया था। इससे नगर के स्टेशन रोड, मोहल्ला रजागंज और गनेशगंज के कुछ हिस्सों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार रात करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर बदलने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे इसी ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए मोहल्ला रजागंज के कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति देने के लिए स्टेशन रोड पर नया ट्रांसफार्मर रखा गया और केबल डाली गई। इससे मोहल्ला रजागंज के कुछ हिस्से, सीएचसी, उप निबंधक कार्यालय सहित आसपास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न आने से सीएचसी पहुंचे मरीज और तीमारदारों को भीषण गर्मी में असुविधा हुई। प्रभारी चिकित्साकिधारी डॉ. आलमगीर ने बताया कि बड़े जनरेटर में खराबी के चलते उसे सही कराया जा रहा है। छोटे जनरेटर से एक्सरे और इमरजेंसी कक्ष को बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed