{"_id":"675dd774146b75baf90abc74","slug":"chc-has-no-superintendent-for-12-days-health-services-and-departmental-work-affected-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127264-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीएचसी में 12 दिन से अधीक्षक नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं और विभागीय कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीएचसी में 12 दिन से अधीक्षक नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं और विभागीय कार्य प्रभावित
Sun, 15 Dec 2024 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन। संवाद
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पिछले 12 दिन से बिना अधीक्षक के संचालित हो रहा है। इस वजह से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मरीजों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार को दो दिसंबर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में हटा दिया गया था। सीएमओ का आदेश अधीक्षक को व्हाट्सएप पर उसी दिन मिल गया था। बताया जाता है कि डॉ. लेखराज ने स्वयं को अधीक्षक के पद से हटाए जाने का मामला पूरी तरह से गोपनीय रखा। उनके स्टाफ के अधिकांश लोगों को भी नहीं पता चल पाया।
हटाए जाने के बावजूद वह अधीक्षक की कुर्सी पर रोजाना बैठते रहे। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। अमर उजाला ने 13 दिसंबर के अंक में बीसलपुर सीएचसी अधीक्षक को हटाया शीर्षक से समाचार छापा, तब कहीं जाकर स्टाफ के लोगों और जनता को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
अब तक किसी दूसरे की यहां तैनाती नहीं हो सकी है। किसी दूसरे अधीक्षक को अतिरिक्त कार्यभार भी नहीं सौंपा गया है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि डॉ. लेखराज गंगवार को अधीक्षक पद से हटा दिया गया है। अभी किसी नए अधीक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
रोजाना आते हैं करीब 600 मरीज
सीएचसी बीसलपुर में रोजाना करीब 600 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई मरीजों की जांच भी की जाती है। अस्पताल में चार चिकित्सक ही मरीजों के इलाज का जिम्मा संभाल रहे हैं। यहां महिला डॉक्टर भी नहीं है।