फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chargesheet filed in the case of molesting a married woman and throwing her in a tempo

Pilibhit News: विवाहिता से टेंपो में छेड़खानी कर फेंकने के मामले में लगी चार्जशीट

Tue, 23 Jan 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed in the case of molesting a married woman and throwing her in a tempo
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली की विवाहिता से छेड़खानी करने और चलते टेंपो से सड़क पर फेंक देने के मामले की विवेचना पूरी कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र बनाकर न्यायालय में दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली की एक विवाहिता 11 सितंबर की देर रात दिल्ली से आई रोडवेज बस से बरेली के सेटेलाइट बस स्टेशन पर उतरी थी। इसके बाद उसने बीसलपुर आने के लिए सेटेलाइट बस स्टेशन पर एक टेंपो बुक किया था। टेंपो पर चालक के अलावा उसका एक मित्र भी था। दोनों ने रास्ते में विवाहिता से छेडख़ानी की। विरोध करने पर पीटा और बीसलपुर से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप के पास चलते टेंपो से सड़क पर फेंक दिया। विवाहिता पुलिस को बताए बगैर दिल्ली चली गई। दिल्ली में उपचार कराने के बाद विवाहिता ने 10 अक्तूबर को बीसलपुर आकर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में दोनों आरोपियों और टेंपो के नंबर को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 14 अक्तूबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता ने आरोपियोंं की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन

आरोपियों में बरेली के कस्बा भोजीपुरा के मोहल्ला पीपलजना निवासी सुनील पाल और जगतपाल शामिल थे। पुलिस ने उसी दिन उनको जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले की विवेचना पूरी कर ली है। विवेचक कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि विवेचना में दोनों आरोपी पूरी तरह से दोषी पाए गए हैं। दोनों के विरुद्ध आरोप पत्र बनाकर न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed