फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chaos at wedding; groom and father beaten and injured; bride returns without wedding party

Pilibhit News: शादी में बवाल, दूल्हे व पिता को पीटकर किया घायल, दुल्हन बिना लाैटे बराती

Wed, 29 Apr 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chaos at wedding; groom and father beaten and injured; bride returns without wedding party
पूरनपुर। शादी समारोह में जयमाल के दौरान दूल्हे का दुल्हन के बहनोई से विवाद हो गया। उसके बाद दूल्हे को लाठी और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया गया। बीच बचाव में दूल्हे का पिता भी घायल हो गया। इस दौरान बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बगैर दुल्हन के बराती लाैट गए। हालांकि तब तक सभी शादी की रस्में पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने दूल्हा के पिता की ओर से पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दुल्हन के बहनोई के पिता का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


घटना नगर के श्रीजी पैलेस की है। सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव निजामपुर उर्फ लाह निवासी धर्मेंद्र के पुत्र निखिल की शादी गांव खमरिया पट्टी के अनोखे लाल की पुत्री से तय हुई थी। सोमवार शाम को नगर के श्रीजी पैलेस में बरात आई। जयमाल के समय दूल्हे का दुल्हन के बहनोई कपिल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद पर वधू पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

दूल्हा के पिता धर्मेंद्र और अन्य बरातियों ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल शांत करा दिया। इसके बाद शादी की अन्य रस्में पूरी हुईं।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे विदाई से पहले विवाद को लेकर दूल्हे की लाठी और लोहे की राॅड से पिटाई कर घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने के दौरान दूल्हा का पिता भी घायल हो गया। दूल्हे की पिटाई पर बरातियों में खलबली मच गई।


कई बराती सुबह का नाश्ता किए बगैर वहां से चले गए। आरोपी पक्ष ने दोबारा गांव खमरिया पट्टी आने पर सलामत न लौटने देने की धमकी दी। संवाद
---------
घटना में दोनों पक्षों को चोटें आईं

घटना के बाद दुल्हन को बगैर विदा कराए बरात बैरंग लौट गई। घटना में दूसरे पक्ष को भी चोटें आईं। दूल्हे की पिटाई और बगैर दुल्हन के बरात के लौटने का मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार की ओर से घुंघचाई थाना के गांव सिकरहना निवासी दूल्हे के पत्नी के बहनोई कपिल कुमार, उसके पिता सीताराम, गांव के विपिन, रतिराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने सीताराम और कपिल को हिरासत में ले लिया। एसएसआई राजीव कुमार ने बताया कि सीताराम का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed