फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Changing weather is making people sick, viral fever patients are reaching hospitals

Pilibhit News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, अस्पताल पहुंच रहे वायरल बुखार के मरीज

Mon, 09 Sep 2024 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Changing weather is making people sick, viral fever patients are reaching hospitals
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे लोग।संवाद
पीलीभीत। मौसम में हो रहे बदलाव का प्रभाव जिला अस्पताल की ओपीडी पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को फिजिशियन के पास बड़ी संख्या में वायरल फीवर, डायरिया और जुकाम के मरीज पहुंचे। खचाखच भरी ओपीडी में गर्मी और भीड़ के कारण मरीजों को अपनी बारी के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमाकांत सागर के अनुसार सबसे अधिक वायरल फीवर से पीड़ित मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। प्रतिदिन करीब 600 मरीजों में खांसी, सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डायरिया के भी प्रतिदिन लगभग 200 मरीज आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण दूषित पानी पीना है। ऐसे में लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वेे पानी को 20-25 मिनट उबालकर और उसे ठंडा करके पियें, बासी भोजन का सेवन बिल्कुल न करें व बाजार से कटे फल लेकर न खाएं। इसमें भी सबसे अधिक जरूरी है कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर तरफ लंबी कतार ने किया परेशान
जिला अस्पताल में सोमवार को पर्चा, दवा काउंटर से लेकर ओपीडी तक भीड़ लगी रही। नाक, कान, गला विभाग में अपनी बारी के लिए मरीज जमीन पर बैठकर इंतजार करते नजर आए। वहीं, पर्चा काउंटर पर भी मरीज व उनके तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर में गर्मी से परेशान कई मरीज मुख्यद्वार के पास ही फर्श पर बैठ गए, जहां रास्ता बनाने के लिए सुरक्षाकर्मी उन्हें हटाते दिखे। सबसे अधिक दिक्कत गंभीर समस्या वाले मरीजों को हुई।


पांच दिन, ओपीडी के आंकड़े....
तारीख मरीजों की संख्या
नौ सितंबर 1850
आठ सिंतबर 1362
सात सितंबर 1832
छह सितंबर 1715
पांच सितंबर 1988
--
भीड़ के कारण दवा मिलने में दिक्कत आई
मुझे कई दिनों से बुखार है। खांसी, जुकाम के साथ सिरदर्द भी हो रहा है। भीड़ के कारण दवा लेने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
-जगदेई
-
आंख संबंधी समस्या का इलाज कराने आए थे। यहां आकर देखा तो लंबी कतार लगी थी, ऐसे में अपनी बारी के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा।
-सोमप्रकाश
-
पत्नी के पेट में दर्द हो रहा था, सुबह चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने अलट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासांउड केंद्र में अधिक भीड़ थी। इसलिए दोपहर में बारी आ सकी।

-तिलक राम
-
कानों में दिक्कत हो रही है। ओपीडी में भी लंबी कतार लगी होने से बेटे को नंबर लगाने के लिए भेजा है। काफी देर से अपनी बारी का इंतजार कर रही हूं।
- तारावती
--

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed