{"_id":"5f70e0ad8ebc3e9b874ed265","slug":"chairman-shabhashad-issue-pilibhit-news-bly4213646151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण पर नगर पंचायत चेयरमैन और सभासद आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण पर नगर पंचायत चेयरमैन और सभासद आमने-सामने
विज्ञापन
हज्जन इदरीश बेगम।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/बरखेड़ा। एक सड़क निर्माण समेत कुछ अन्य सड़कों के जर्जर होने पर बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन और सभासद आमने-सामने आ गए। सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत चेयरमैन ने निजी कॉलोनी का रास्ता नियम विरुद्ध तरीके से पक्का बनवा दिया, जबकि बाकी सड़कें आधी-अधूरी बनी है। वहीं नगर पंचायत चेयरमैन ने कहा कि सभासद हर काम में हिस्सा मांगते हैं। न देने पर झूठी शिकायत करते हैं। चेयरमैन ने कहा कि सड़कों का निर्माण इसलिए नहीं हो पा रहा क्योंकि नगर पंचायत में बजट नहीं है।
नगर पंचायत बरखेड़ा की तमाम सड़कें जर्जर हालत में हैं। वार्ड नंबर एक, दो और चार की सड़कों के निर्माण का काम अभी भी ठप है। सड़कों की जर्जर हालत होने की वजह से आवाजाही में राहगीरों को दिक्कत होती है। लंबे समय से सड़क निर्माण का काम नहीं हो पाया। हाल ही में ब्लॉक के सामने एक सड़क का बीते माह निर्माण कराया गया था। इसी सड़क के निर्माण पर नगर पंचायत बरखेड़ा चेयरमैन और सभासदों के बीच ठन गई है। कुछ सभासदों ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि चेयरमैन के खास व्यक्ति ने निजी कॉलोनी काटी। उसमें रास्ता बनाने के लिए आनन-फानन में सीसी रोड बनवा दी गई, जबकि कस्बे की अन्य सड़कों के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लंबे समय से बरखेड़ा की तमाम सड़कें जर्जर हैं। नगर पंचायत चेयरमैन ने सभासदों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बेवजह शिकायत करते हैं। नगर पंचायत में तमाम काम कराए गए है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप से मामला गरमा गया है।
हर काम में हिस्सा मांगते हैं सभासद
चेयरमैन हज्जन इदरीश बेगम का कहना है कि दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च करके मुख्य मार्ग समेत कई सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिस सड़क निर्माण को लेकर आरोप लगाए गए हैं, वह सड़क पास होने के बाद बजट मिलने पर बनाई गई। प्राइवेट कॉलोनी न तो उनकी है, न ही उनके किसी रिश्तेदार की। वह आबादी बहुल्य इलाका है। वार्ड नंबर एक और चार की सड़कों के निर्माण की फाइल नए डीएम को भी भेजी गई है। पहले भी वह फाइल स्वीकृति के लिए भेजी गई थी तो उस पर एक अफसर छह परसेंट कमीशन मांग रहे थे। इसलिए फाइल स्वीकृत नहीं हो पाई। शासन से बजट मिलते ही उसे भी बनवाया जाएगा। एक माह से ईओ की तैनाती न होने से दिक्कत है। कुछ सभासद हर काम में सिर्फ रुपये चाहते हैं। न देने पर शिकायतें करने लगते हैं।
विज्ञापन
पैमाइश हुई, मगर सड़क नहीं बनवाई
वार्ड नंबर एक के सभासद राजेश भारती का कहना है कि हमारे वार्ड की कुछ सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। आवाजाही में स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है। मामूली बारिश में जलभराव हो जाता है। बीते साल तो जेई ने तमाम गलियों की पैमाइश भी कर ली थी। मगर अभी तक सड़क निर्माण को लेकर कोई सुध नहीं ली गई है। पूछने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, जबकि खास व्यक्ति की निजी कॉलोनी की सड़क पहले बनवा दी गई।
चेयरमैन विकास कार्य में करते हैं भेदभाव
वार्ड नंबर दो के सभासद आनंद कुमार कश्यप का कहना है कि नगर पंचायत के स्तर से कराए जाने वाले विकास कार्यों में भेदभाव किया जाता है। निजी कॉलोनी को जाने वाली सड़क बनवा दी गई, जबकि उनके वार्ड की गलियों को अनदेखा कर दिया गया। कई बार कहने के बाद भी नगर पंचायत की ओर से अब तक काम नहीं कराया गया है। कोई न कोई बहाना बनाकर टाला जाता है। इसकी शिकायत भेजी गई है। डीएम से मिलकर भी शिकायत की जाएगी।

राजेश भारती।- फोटो : PILIBHIT

आनंद कुमार कश्यप।- फोटो : PILIBHIT

कस्बे के वार्ड नंबर एक में जर्जर सड़क।- फोटो : PILIBHIT

कस्बा बरखेड़ा की इसी सड़क के बनाए जाने पर सभासदों ने उठाए सवाल।- फोटो : PILIBHIT