{"_id":"57f2a3574f1c1b923226fccc","slug":"chairman-co-city-saw-the-arrangements-tajiasthl","type":"story","status":"publish","title_hn":" चेयरमैन, सीओ सिटी ने देखीं ताजियास्थल की व्यवस्थाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन, सीओ सिटी ने देखीं ताजियास्थल की व्यवस्थाएं
Chairman, CO City saw the arrangements Tajiasthl
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ गौहनिया रेलवे क्रासिंग के समीप ताजियास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर वहां साफ सफाई कराने को कहा।
मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन संजीदा है। करबला के आसपास कोई व्यवधान न हो, इसे लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करानी शुरू कर दी हैं। इधर, बरहा और गौहनिया गांव से आने वाले ताजियों को गौहनिया रेलवे क्रासिंग के समीप स्प्रिंगडेल कॉलेज जाने वाली सड़क के मोड़ पर रखा जाता है। यहां वर्तमान में सड़क निर्माण हो रहा है। नाला भी खोदा जा रहा है। पास में ही निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने भी तमाम सामान डाल रखा है। इसकी जानकारी होने पर डीएम मासूम अली सरवर ने एसडीएम और सीओ सिटी को मौके पर भेजकर ताजियास्थल का निरीक्षण कर उसे खाली कराने के निर्देश दिए थे। इधर, सोमवार दोपहर नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, सीओ सिटी निर्मल बिष्ट, इंसपेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्रपाल शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंनेे ताजियास्थल का निरीक्षण कर लोगों से रखे गए सामान को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार को पत्थर और अन्य सामग्री हटाने को कहा गया है।