{"_id":"5e5ab4d68ebc3ef3c74c5341","slug":"central-bar-association-pilibhit-news-bly3978913158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में अताउर्रहमान अध्यक्ष और अनुराग सचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में अताउर्रहमान अध्यक्ष और अनुराग सचिव बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन का शनिवार को वार्षिक चुनाव हुआ। इसमें अताउर्रहमान ने 81 वोट पाकर सात वोटों से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी संतराम राठौर को 74 वोट मिल सके। इसके अलावा सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को 33 और जीएल वर्मा को 14 वोट प्राप्त हुए।
सचिव पद पर अनुराग मिश्रा 91 वोट पाकर 12 वोट से चुनाव जीते। उनके प्रतिद्वंदी विवेक अवस्थी को 79 और नरसिंह कटियार को 34 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नत्थूलाल पांडे ने 135 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि विनोद कुमार कश्यप 61 वोट पा सके। इसमें ।2 वोट नोटा पर भी डाले गए। कोषाध्यक्ष पद पर शिशिर यादव और सत्य प्रकाश पांडे को 68- 68 वोट मिले। दोनों के वोट बराबर मिलने के कारण टेंडर वोट डलवाया गया तो शिशिर यादव कोषाध्यक्ष चुने गए। इस पद पर ओमहरि अवस्थी को 53 और पंकज तिवारी को 10 वोट मिले, जबकि दो वोट नोटा पर डाले गए।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी घनश्यामदास कश्यप और पीएस खरे ने बताया कि पांच उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। इसमें साबिर खान, राहुल शर्मा, नुजहत खान, निशांत सिंह और माजिद खान हैं। इसी तरह सह सचिव पुस्तकालय के पद पर मोहम्मद नाजिद शमसी, सह सचिव प्रशासन के पद पर अतुल कुमार कनौजिया और सह सचिव प्रकाशन हेतु सिराज अहमद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।