{"_id":"69e7dad497d2cc08390e82d1","slug":"census-assistance-control-room-established-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157858-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जनगणना सहायता नियंत्रण कक्ष स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जनगणना सहायता नियंत्रण कक्ष स्थापित
विज्ञापन
पीलीभीत। जनगणना-2027 सफल संचालन व कुशल पर्यवेक्षण के लिए कलक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। साथ ही अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी ने 20 अप्रैल से चार मई तक जिला पंचायती राज अधिकारी रोहित भारती को प्रथम पाली का नोडल नियुक्त करते हुए जिला पंचायत कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक ललित नंदन को सहयोग में लगाया है। साथ ही पांच मई से 19 मई तक पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता व जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी के वरिष्ठ सहायक अभिषेक आनंद को नियुक्त किया है।
20 मई से 31 मई तक पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायती राज कार्यालय के वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र बाबू को नियुक्त किया है। दूसरी पाली में शाम चार से दस बजे तक होगी। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ ललौरीखेड़ा ब्लॉक के बीएमएम सुमित कुमार को लगाया गया है। पांच मई से 19 मई तक जिला पंचायत कार्यालय के राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सतीश सिंह को लगाया गया है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना सहायता नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है। उनकी ड्यूटी तिथियों में किसी प्रकार का अवकाश देय नहीं होगा। जनगणना सहायता नियंत्रण कक्ष में अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद