{"_id":"5909d25b4f1c1b6e50441880","slug":"cctv-cameras-will-be-set-out-of-hospitals-and-public-buildings","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल और बारातघरों के बाहर लगेेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल और बारातघरों के बाहर लगेेंगे सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 03 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने प्रतिष्ठान स्वामियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इन्हें सुरक्षा के लिहाज से परिसर में सीसीटीवी लगाने के साथ गार्ड रखने होंगे। इसके लिए थाना स्तर से नोटिस भेजे जा रहे हैं। इससे पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रतिष्ठान स्वामियों में खलबली मची है। पिछले काफी समय से बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस आटो लिफ्टर गैंग की धरपकड़ में पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। पिछले दिनों शहर विधायक के आवास चिड़ियादाह के युवक की बाइक चोरी की गई थी। ठीक दो दिन बाद डीएम आवास के सामने से बाइक चोरी हुई। पुलिस लाइन परिसर से सिपाही की बाइक चोरी होने पर अफसरों की खासी फजीहत हुई थी। बाइक चोरी की अधिकांश घटनाएं अस्पताल, बैंक और बारातघर, होटल परिसर में हुईं। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से प्रतिष्ठान स्वामियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। उन्हें परिसर में बाइक खड़ी कराए जाने वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने, गार्ड रखने को कहा गया है। ताकि घटना के बाद पुलिस को साक्ष्य मिल सके। सुनगढ़ी एसएचओ हरगोविंद सिंह की ओर से अस्पताल, बैंक बारात घर को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन