फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CBSE Board: Mathematics paper was conducted in high school, 19 students were absent

सीबीएसई बोर्ड : हाईस्कूल में गणित का हुआ प्रश्नपत्र, 19 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Wed, 18 Feb 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board: Mathematics paper was conducted in high school, 19 students were absent
पीलीभीत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। जिले में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन गणित विषय का प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। कुल 2,527 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2,508 ने परीक्षा दी, जबकि 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए सेंट एलायसिस, लायंस बाल विद्या मंदिर, बेनहर स्कूल के साथ ही पूरनपुर के सेंट जोसेफ, स्वामी एजुकेशन, लकी चिल्ड्रन स्कूल व बीसलपुर स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को सभी सातों केंद्रों पर हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा कराई गई। निर्धारित समय से पूर्व विद्यार्थी केंद्र पर पहुंचे और नियमानुसार उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर पाठ्यक्रम के अनुसार ही बेहतर आया। अधिकांश प्रश्न सही से हल किए हैं। सिटी को-ऑर्डिनेटर एनसी पाठक ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बोर्ड की ओर से प्रत्येक केंद्र पर ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed