फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cause of death not clear in post-mortem; viscera preserved.

Pilibhit News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, बिसरा सुरक्षित

Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cause of death not clear in post-mortem; viscera preserved.
बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी की एकता नगर कॉलोनी के युवक की मौत का कारण पोस्टमाॅर्टम में स्पष्ट नहीं हुआ है। मौत का कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी की एकता नगर कॉलोनी के हाल निवासी 34 वर्षीय युवक की रविवार को मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की पत्नी ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने रविवार को ही शव का पोस्टमाॅर्टम कराया था। सोमवार को पुलिस को पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, इससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मौत का कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर न दिए जाने के कारण पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली पुलिस ने रविवार को देर शाम पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। सोमवार को सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि बिसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed