फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case registered against 60 unidentified persons for creating a ruckus and vandalism at a liquor shop.

Pilibhit News: शराब की दुकान पर हंगामा और तोड़फोड़ में 60 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Jul 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 60 unidentified persons for creating a ruckus and vandalism at a liquor shop.
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर 20 जून को हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने आखिरकार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुकान स्वामी की तहरीर पर करीब 60 अज्ञात महिला और पुरुषों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी अनिल वर्मा ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि खेड़ा गांव स्थित कंपोजिट दुकान पर अधिकृत विक्रेता है। 20 जून को गांव में संचालित कंपोजिट शराब की दुकान के साथ लगी बीयर की दुकान को हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्र हो गए थे। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित महिलाओं ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखी शराब की बोतलों को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। भीड़ ने करीब 30 पेटी शराब तोड़ दी। सुशील कुमार की दूसरी शराब की दुकान में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed