{"_id":"6851afcd00bfeb72e5001b24","slug":"car-riders-beat-up-a-vegetable-vendor-on-barah-pathar-marg-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137948-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारह पत्थर मार्ग पर कार सवारों ने सब्जी विक्रेता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारह पत्थर मार्ग पर कार सवारों ने सब्जी विक्रेता को पीटा
Tue, 17 Jun 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। बारह पत्थर मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के पास सोमवार को देर शाम सब्जी के ठेले में कार लग जाने के मामले में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कार सवारों ने ठेले वालों को पीट दिया।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी सूरज गिरी ने बताया कि वह सोमवार को देर शाम बारह पत्थर मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के पास सब्जी का ठेला लेकर खड़े हुए थे। उनके पास में उनके साथी शिवकुमार,अभिषेक कुमार और विपिन कुमार भी सब्जी का ठेला लगाए हुए थे। उसी समय छोटे चौराहे की ओर से एक कार निकाल कर बारह पत्थर चौराहे की ओर जा रही थी। कार सूरज गिरी के ठेले से छूकर निकल गई। इस पर सूरज गिरी ने कार वालों को टोका। शिवकुमार, अभिषेक और विपिन कुमार भी मौके पर आ गए। चालक ने कार से उतरकर सब्जी विक्रेताओं से बहस करनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर कार से दो लोग और उतर आए। आरोप है कि कार सवार लोगों ने सब्जी विक्रेताओं को गाली-गलौज कर पीटा।
इस दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गई थी। किसी तरह जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने घायल सब्जी विक्रेताओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद