फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car overturned after hitting culvert two sisters died in Pilibhit

Pilibhit News: पुलिया से टकराकर कार पलटी, दो सगी बहनों की मौत, बच्ची समेत चार श्रद्धालु घायल

Tue, 15 Apr 2025 01:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 01:43 PM IST
सार

पीलीभीत के घुंघचाई-बंडा हाईवे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। गुलरिया भूप सिंह के समीप एक कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car overturned after hitting culvert two sisters died in Pilibhit
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णागिरि से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार सुबह घुंघचाई-बंडा हाईवे पर गुलरिया भूपसिंह के प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर तालाब की पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की मौत बंडा सीएचसी से लखनऊ ले जाते समय हुई। हादसे में बालिका समेत चार श्रद्धालु घायल हुए हैं। मृतक महिलाएं सगी बहनें थीं।

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां के गांव पुरैना निवासी अमित वर्मा (28) रविवार शाम करीब चार बजे घर से कार से अपनी मां ऊषा देवी (50), पत्नी नीतू (26), पांच वर्षीय पुत्री अनिका और अपनी मौसी जनपद हरदोई के थाना माधोगंज के गांव सैलापुर निवासी सुमन (49) और उनके पुत्र राजन (29) के साथ पूर्णागिरि माता के दर्शनों के लिए निकले थे। रात में दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु कार घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: इस जिले में 15 साल की मियाद पूरी कर चुके 92 हजार वाहनों के पंजीकरण निलंबित, नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घुंघचाई-बंडा हाईवे पर गांव गुलड़िया भूपसिंह के प्राथमिक विद्यालय के पास कार चालक राजन को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब की पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घुंघचाई पुलिस ने ऊषा देवी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

लखनऊ ले जाते समय सुमन ने तोड़ा दम 
वहीं बंडा सीएचसी में भर्ती राजन और उनकी मां सुमन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सुमन की भी मौत हो गई। अन्य घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा इतना तेज था कि कार के परखचे उड़ गए। एसआई राकेश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

इलाज कराने बहन के घर आईं थीं सुमन
बंडा थाना क्षेत्र के गांव ददिउरी निवासी नेतराम ने बताया कि अमित उनका दामाद है। अमित की मौसी सुमन करीब चार दिन पूर्व अपना इलाज कराने के लिए अमित के घर पर आईं थीं। हॉस्पिटल में दिखाने के बाद वह अमित के घर पर रुकी हुईं थीं। सुमन का पुत्र राजन उन्हें वापस ले जाने के लिए आया था। जहां अमित और राजन दोनों का परिवार के साथ पूर्णागिरि जाने का प्लान बन गया। दर्शन करने के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed