{"_id":"58eb8af94f1c1b462dcf5088","slug":"candidates-presented-accounts-of-election-expenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किया चुनाव खर्च का लेखा जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किया चुनाव खर्च का लेखा जोखा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया। व्यय प्रेक्षक की मौजूदगी में खर्चों का मिलान किया गया। देर रात तक खर्चों की जांच जारी रही। पिछले माह हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद की चारों विधानसभा सीटों से 42 प्रत्याशी मैदान में थे। इन सभी को मतगणना की तिथि से 30 दिन के अंदर अपने आय व्यय का खर्चा प्रस्तुत करना होता है। एक सप्ताह से इसका काम चल रहा है लेकिन सोमवार को अंतिम दिन होने के चलते लगभग सभी प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधि चुनाव में हुए खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करने पहुंचे। जानकारी न होने के चलते कई प्रत्याशी/प्रतिनिधियों के खर्च में मामूली अंतर एवं कमियां भी मिली जिसे अधिकारियों से जानकारी कर ठीक भी कराया गया। चुनाव आयोग की ओर से इसके लिए पूर्व में नियुक्त किए गए चुनाव प्रेक्षक सोमवार को नहीं पहुंच सके। इस पर शाहजहांपुर जनपद के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक साकेश प्रसाद सिह को पीलीभीत का अतिरिक्त प्रभार देकर भेजा गया। उन्होंने पीलीभीत पहुंचकर जिला पंचायत सभागार में प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे खर्चे को देखा साथ ही डीएम मासूम अली सरवर व एडीएम अजयकांत सैनी के साथ बैठक कर जानकारी ली। जिला पंचायत सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति, व्यय प्रभारी/मुख्य कोषाधिकारी महामिलिंद लाल, मनोज यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि लगभग सभी प्रत्याशी चुनाव खर्च का ब्यौरा जमा करने पहुंचे हैं। पूरा मिलान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन