{"_id":"696e91132fe31259e009c06a","slug":"campaign-to-install-100-smart-meters-of-consumers-started-in-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152173-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किया गया है। इससे समय से बिजली की बिलिंग कराने के साथ बिजली चोरी पर पूरी पाबंदी लगाई जा सकेगी। स्मार्ट मीटर लगने पर नगर से मीटर रीडरों को हटा दिया जाएगा।
नगर में 18 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें से छह हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिकांश उपभोक्ता अधिक बिजली बिल आने की शिकायत लेकर अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि नगर में अब तक 13 हजार 245 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं। सभी उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सोमवार से अभियान शुरू किया गया है। इसमें 20 टीमें लगाई गई हैं। जनवरी के अंत तक नगर के सभी उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगवा दिए जाएंगे। इसके बाद नगर से मीटर रीडरों को हटा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान फीडर नंबर दो, तीन और चार के मोहल्ला नरायनपुर, पंकज कॉलोनी, गनेशगंज, लाइनपार साहूकारा, साहूकारा, स्टेशन रोड, मोहल्ला चौक, रजागंज, बमनपुरी, पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका, खानकाह, अहमदनगर में शुरू कराया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने, समय से बिजली बिल मिलने आदि को लेकर स्मार्ट मीटर लगवाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -