फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Campaign on paper, responsible for dirt in district hospital remained unaware

Pilibhit News: कागजों पर अभियान, जिला अस्पताल में गंदगी से जिम्मेदार रहे अनजान

Fri, 11 Jul 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Campaign on paper, responsible for dirt in district hospital remained unaware
जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्ट सहित लगा कूड़े का ढेर। संवाद
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार जिले में तो संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहे हैं लेकिन जिला अस्पताल परिसर की साफ-सफाई से अनजान हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में लगे कूड़े के ढेर, पानी के जमाव और गंदे शौचालय से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। अस्पताल में मरीज बढ़े, लेकिन सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। गीले फर्श, गंदे वार्ड, ओवरफ्लो डस्टबिन और खुले में पड़ा बायो-वेस्ट संक्रामक रोगों को दावत दे रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रवेश करते ही आयुष विंग के समीप हमेशा कूड़े का ढेर लगा रहता है तो बायाे-वेस्ट भी बिखरा रहता है। कई अन्य स्थानों पर भी गंदगी नजर आती है। अस्पताल के शौचालय भी गंदे हैं। परिसर में कई जगह गंदे पानी का जमाव है। जल निकासी की व्यवस्था भी खराब है। अस्पताल के बाहर परिसर में मेडिकल वेस्ट फेंका जाता है। पूर्व में इस संबंध में कार्रवाई भी हुई, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

--
गंदगी छुपाने के लिए शौचालयों पर लगे रहते हैं ताले
जिला अस्पताल परिसर में आमजन की सुविधा के लिए शौचालय बने हैं लेकिन सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते अधिकतर बंद रहते हैं। इसके पीछे एक तर्क यह भी है कि अगर शौचालय खुला होगा तो गंदगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
अस्पताल में साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी। शौचालयों की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाएगी।

- डॉ. रमाकांत सागर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्ट सहित लगा कूड़े का ढेर। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्ट सहित लगा कूड़े का ढेर। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्ट सहित लगा कूड़े का ढेर। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्ट सहित लगा कूड़े का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed