{"_id":"6af9ff14c243df2419098345","slug":"wedding-festivities-to-begin-in-the-city-next-week-wedding-venues-fully-booked-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-173378-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अगले सप्ताह से शहर में गूंजेगी शहनाई, बरातघरों की बुकिंग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अगले सप्ताह से शहर में गूंजेगी शहनाई, बरातघरों की बुकिंग फुल
Mon, 16 Nov 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में शादी-विवाह की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। 21 नवंबर से शुरू हो रहे सहालग को लेकर शहर के बरातघरों तक हलचल तेज हो गई है, सहालग शुरू होने से पहले ही शहर के प्रमुख होटल, बैंक्वेट हॉल और बरातघरों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। प्रमुख शुभ तिथियों पर जगह मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जिन परिवारों ने पहले से बुकिंग नहीं कराई है, उन्हें अब शहर से सटे क्षेत्र में छोटे बरातघरों की ओर रूख करना पड़ रहा है।
सहालग की शुरुआत से पहले ही शहर के करीब 10 से 15 प्रतिष्ठित बरातघरों, बैंक्वेट हॉल और होटलों में अधिकांश स्लॉट बुक हो चुके हैं। कई प्रमुख तिथियों पर एक भी स्लॉट खाली नहीं बचा है। शहर के डिग्री कॉलेज रोड स्थित तीन-चार बरातघरों में नवंबर और दिसंबर के शादी समारोहों के लिए बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
संचालक हर्षल सिंह के मुताबिक, बीच में दो से तीन मांगलिक कार्यक्रमों के लिए ही कुछ तिथियां शेष हैं। बुकिंग की स्थिति को देखते हुए अब परिवार सगाई, मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे छोटे कार्यक्रमों के लिए शहर से सटे क्षेत्रों में निजी लॉन और छोटे हॉल तलाश रहे हैं। वहीं बरातघर संचालकों ने भी सहालग को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। संचालकों का कहना है कि इस बार शुभ मुहूर्तों में शादियों की मांग अधिक है। यही वजह है कि कई परिवारों ने महीनों पहले ही अपने पसंदीदा बरातघर और बैंक्वेट हॉल की बुकिंग करा ली थी।