Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amidst songs like 'Kaanch hi baans ke bahangiya...', married women offered *arghya* (oblations) to the setting sun.

Pilibhit News: कांच ही बांस के बहंगिया... गीतों के बीच सुहागिनों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Mon, 16 Nov 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 16 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Amidst songs like 'Kaanch hi baans ke bahangiya...', married women offered *arghya* (oblations) to the setting sun.
कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क
पीलीभीत। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रविवार शाम बरहा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सिर पर पूजन सामग्री से भरे दउरा और हाथों में पूजा की थाल लिए व्रती महिलाएं परिवार के साथ घाटों पर पहुंची। छठी मैया के गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जैसे ही सूर्य अस्त होने लगा, व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिए और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से ठेकुआ, खीर, फल और अन्य प्रसाद तैयार किए। शाम होते ही शहर से सटे बरहा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। घाट पर सजे पूजा के दउरे, दीपों की रोशनी और छठी मैया के गूंजते गीतों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। परिवार के लोग भी व्रती महिलाओं के साथ पूजा में शामिल हुए। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान पूजन करते हुए महिलाओं ने छठ मैया के गीत भी गाए व माहौल को पूरी तरह छठ मैया के लिए भक्तिमय बनाया। आज सोमवार को शहर के बरहा घाट इस उत्सव के समापन के चलते सुबह से ही महिलाएं उगते हुए सूर्य की उपासना व अर्घ्य देने के लिए सैकड़ों की संख्या में एकत्र होंगी।
विज्ञापन

0000
छठ मैया के गीतों के बीच महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
बीसलपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के तहत रविवार को चीनी मिल कॉलोनी स्थित तालाब में पूर्वांचल की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पूजन सामग्री और फल से सजे सूप के साथ तालाब में पहुंचकर परंपरागत तरीके से पूजा की। शाम तक तालाब पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
देवहा फीडर नहर पर श्रद्धा और उल्लास से मनाया छठ
मझोला। उत्तराखंड सीमा स्थित देवहा फीडर नहर पर रविवार को छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत मझोला सहित आसपास के गांवों के पूर्वांचल परिवारों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप, नगर अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह, अर्जदेव, प्रिंस और राजकुमार ने भी परिवार सहित पूजा-अर्चना की। संवाद
0000
हरदोई ब्रांच नहर पर उमड़ा आस्था का सैलाब
घुंघचाई। छठ महापर्व पर रविवार शाम हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। डूंडा कॉलोनी, खानपुर चुकटिहाई, दंदौल कॉलोनी और मटेहना कॉलोनी की व्रती महिलाओं ने सजधज कर सिर पर पूजन सामग्री से सजे डोले लेकर छठ वेदियों पर पहुंची। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फल और गन्ना अर्पित किया तथा पति और संतान की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद नहर में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ मैया के मंगल गीतों और गाजे-बाजे से माहौल भक्तिमय रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी मौजूद रही। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा। संवाद

00000
छठ मैया के गीतों के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
सेहरामऊ उत्तरी। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की गई। गांव जोगराजपुर में करीब दस परिवारों ने छठ पर्व मनाया। नहर किनारे स्थित बालाजी मंदिर परिसर में पूजा के लिए विशेष तैयारियां की गई थी। परिसर की सफाई कर मिट्टी की वेदियां बनाई गई। शीला गुप्ता, रोशनी गुप्ता, रिंकी गुप्ता और पूजा ने बताया कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा। संवाद

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

कस्बा बरखेड़ा के बजाज एनर्जी प्लांट में छत पर कृतिम कुआं बनाकर छठ पूजन करती महिलाएं। स्रोत मिल क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed