फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cable box of high tension line cracked

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन का केबिल बक्सा फटा, 16 हजार से अधिक घरों की ठप रही बिजली

Wed, 18 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
cable box of high tension line cracked
पूरनपुर में केबल बॉक्स को सही करने में जुटे कर्मचारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स फटने से कस्बे के 16 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति घंटों ठप रही। नगर में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। नगर की बिजली सप्लाई सुचारु करने को देहात के विद्युत उपकेंद्र से नगर के विद्युत उपकेंद्र को जोड़ा गया, लेकिन इससे मात्र कुछ घंटे ही बिजली सप्लाई हो सकी।
विज्ञापन

असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन से नगर और देहात के विद्यत सब स्टेशन को सप्लाई देने को भूमिगत 33 हजार केवीए की बिजली लाइन डाली गई है। सोमवार रात करीब 10 बजे 132 केवीए स्टेशन के समीप नगर को आई 33 हजार केबीए बिजली लाइन का केबल बॉक्स फट गया। इससे नगर और नगर के आसपास के 16 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। फाल्ट ढूंढने को कर्मचारी जुटे। मगर घना कोहरा होने के चलते आधी रात के बाद तक फॉल्ट ही नहीं मिला। फाल्ट न मिलने पर मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे देहात के विद्युत सब स्टेशन से नगर की बिजली सप्लाई जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रोस्टिंग के चलते नगर और देहात के विद्युत सब स्टेशन की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जो सुबह करीब आठ बजे सुचारु हुई। कुछ देर सप्लाई चलने के बाद फिर नगर और देहात के विद्युत सब स्टेशन की बिजली सप्लाई ठप हो गई। दोपहर सवा बजे बिजली सप्लाई शुरू की गई। मगर करीब 10 मिनट बाद फिर नगर और देहात की बिजली सप्लाई ठप हुई। ठप बिजली सप्लाई से नगर में सुबह और दोपहर को पेयजल सप्लाई भी नहीं हो सकी। मंगलवार शाम चार बजे खराबी दूर होने पर बिजली सप्लाई सुचारु होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। एसडीओ (बिजली) प्रवीन कनौजिया ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स फटने पर नगर की बिजली सप्लाई ठप रही थी। खराबी दूर कर सप्लाई को सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात के विद्युत सब स्टेशन में फॉल्ट से घंटा भर बंद रही सप्लाई
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे देहात के विद्युत सब स्टेशन में फॉल्ट आ गया। इससे करीब एक घंटा बिजली सप्लाई ठप रही। फाल्ट ठीक कर सप्लाई को करीब दो बजे सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed