{"_id":"6834be89ac4145ee310c5714","slug":"by-worshipping-vat-savitri-married-women-prayed-for-the-long-life-of-their-husbands-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136665-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वट-सावित्री की पूजा कर सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वट-सावित्री की पूजा कर सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना
Tue, 27 May 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 27 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर में वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं संवाद
पीलीभीत। जिले में सुहागिनों ने सोमवार को विधि-विधान से वट-सावित्री की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। मुहूर्त के अनुसार पूजन कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। शहर में मोहल्ला गोपाल सिंह के वट वृक्ष के पास सुहागिनों की भीड़ जुटी। मोहल्ला राजीव काॅलोनी, अशोक ॅकॉलोनी आदि स्थानों पर सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की और पति के लिए दीर्घायु मांगा।
घुंघचाई। वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने पति और परिवार की कुशलता की कामना की। घुंघचाई के अलावा दिलावरपुर, कबीर कसगंजा, बलरामपुर, गुलडिया भूपसिंह सहित अन्य गांवों में वटवृक्ष की पूजा-अर्चना की गई।
बरखेड़ा। अमावस्या के अवसर पर कस्बे में श्री सिद्ध बाबा देवस्थल के शंकर भगवान मंदिर नवादा, दुग्धधारी बाबा मढ़ी सहित कई स्थानों पर कस्बा व आसपास गांवों की महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन किया। वट वृक्ष में धागा लपेटकर पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
बीसलपुर। सोमवार को महिलाओं ने व्रत रहकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
पूरनपुर। लाइनपार में डॉ. राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज, देवीस्थान मंदिर के समीप मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़ लगी।राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज परिसर में मेला लगा। इसके अलावा गांव अमरैयाकलां, भगवंतापुर सहित अन्य गांवों में भी सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की।
बिलसंडा। नगर व क्षेत्र के पौराणिक-धार्मिक स्थलों सिद्ध बाबा, लंगड़े बाबा देवस्थल पर महिलाओं ने वट वृक्ष की सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। गांव लिलहर में भी मेला का आयोजन हुआ।