{"_id":"65c6a13f27153366ca06cfe4","slug":"by-noon-the-road-is-reduced-to-only-half-the-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111819-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दोपहर तक सिमट कर आधी ही रह जाती है सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दोपहर तक सिमट कर आधी ही रह जाती है सड़क
Sat, 10 Feb 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
शहर की नीबू मंडी के पास दुकानो के बाहर लगा समान । संवाद
पीलीभीत। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण स्थानीय लोगों, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। फुटपाथ पर कब्जा और वाहनों की मानमानी पार्किंग से स्टेशन रोड दोपहर तक सिमटकर आधी रह जाती है। वहीं, विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई महज नोटिस तक ही सिमट कर रह जाती है। इसके चलते शहर का अतिक्रमण अभी तक नहीं हट पाया है।
वैसे तो पूरे शहर में अतिक्रमणकारी हावी हैं, मगर शहर के स्टेशन रोड पर छिपियान मस्जिद से लेकर ड्रमंडगंज चौराहे तक व्यापारियों ने नालियों के ऊपर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकानों का सामान आगे रख रखा है। इसके आगे फल ठेले व पटरी दुकानदारों ने सड़क पर अपना कब्जा कर रखा है। ऐसे में दोनों तरफ से कब्जा हो जाने के कारण सड़क दोपहर तक सिमट कर आधी रह जाती है।
दुकान पर खरीदारी करने आए ग्राहम भी अपनी बाइक या अन्य वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। फुटपाथ पर दुकान और बेतरतीब खड़े वाहन पैदल राहगीरों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। इसके अलावा चौराहा पर ई रिक्शों के खड़े रहने से कई बार यहां पर जाम की स्थिति बनती है। फुटपाथ पर वाहनों और दुकानदारों के कब्जे की समस्या के समाधान के लिए विभाग महज नोटिस जारी कर ही कार्रवाई खानापूर्ति करता है। इससे अतिक्रमणकारी शहर की सड़कों पर हावी है।
विज्ञापन
सिर्फ गरीबों पर चलता है अफसरों का चाबुक
जब कभी भी विभागीय अधिकारी इस कब्जे को हटवाने के लिए कार्रवाई करते है, तो महज फड़ ठेले वालों पर ही अधिकारियों की कार्रवाई का चाबुक चल पाता है। जबकि अन्य बड़े व्यापारियों के कब्जे तक कार्रवाई होने से पहले ही मामला शांत हो जाता है।
शहर में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों को बताया जा चुका है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण को चलाया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी न हो। - देवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर