{"_id":"98d58ea65c936117ca32ff80a2613731","slug":"by-giving-to-the-poor-blanket-porridge-made-meal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को कंबल देकर कराया खिचड़ी भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को कंबल देकर कराया खिचड़ी भोज
पीलीभीत
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं बाबा वेलफेयर एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से पूर्व विधायक स्वर्गीय हरनरायन लाल की पुण्य तिथि पर गरीबों को कंबल बांटे गए और खिचड़ी भोज कराया गया।
साईं डिग्री कॉलेज में हुए कंबल वितरण समारोह का शुभारंभ एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और सीओ राजेश्वर सिंह ने गरीबों को कंबल वितरण कर किया। समारोह में पूर्व विधायक और साईं डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण सक्सेना, उपाध्यक्ष रविवाला सक्सेना, रजत सक्सेना, पूजा सक्सेना, सचिन सक्सेना आदि ने गरीबों को कंबल बांटे। इसके बाद खिचड़ी भोज कराया गया। इससे पहले पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, अशोक खंडेलवाल, अनंतपाल पालिया, आकिल खां अजीजी, दुष्यंत शुक्ला, हाजी लाडले, महेश आजाद, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, राजीव सक्सेना, पीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ धनपाल शर्मा आदि ने पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। रजत सक्सेना ने बताया कि समारोह में 11 सौ गरीबों को कंबल बांटे गए।