फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Business worth more than Rs 10 crore was done on Holi

Pilibhit News: होली पर 10 करोड़ से अधिक का किया कारोबार

Fri, 06 Mar 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Business worth more than Rs 10 crore was done on Holi
शहर के एक क्रॉकरी शॉप पर लगे क्रॉकरी सेट। संवाद
पीलीभीत। होली के त्योहार के अवसर पर जिले के कारोबारियों ने खूब मुनाफा कमाया। शहर सहित जिले के बाजारों में एक सप्ताह तक रही ग्राहकों की भीड़ ने 10 करोड़ से अधिक का कारोबार कराया। कपड़े, क्रॉकरी, मिष्ठान, अबीर-गुलाल की बिक्री से बीते वर्ष की अपेक्षा 20 प्रतिशत तक व्यापार बढ़ा। इसमें लगभग पांच करोड़ का कपड़ा व्यापार सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन

पांच करोड़ के व्यापार से चमका कपड़ा बाजार : होली पर एक सप्ताह पहले से ही शहर सहित सहित पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा, अमरिया आदि अन्य क्षेत्रों में नए कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई थी। वहीं होली के दो दिन पहले से जिले में जमकर कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। युवक-युवती व बुजुर्ग, महिलाओं ने जमकर कपड़ों की खरीद की। इससे जिले में इस बार पांच करोड़ के कपड़ा बिक्री का कारोबारी अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

क्विंटलों से बिका मावा, गुझिया व मिष्ठान : होली पर मिष्ठानों व रेडिमेड गुझिया की भी जमकर खरीद खरीद हुई। वहीं, घरेलू महिलाओं के गुझिया बनाने के चलते क्विंटलों में मावा की भी बाजार में खरीद हुई। लोगों को उपहार मिष्ठान आदि के पैक दिए गए। इससे शहर सहित जिले के व्यापार में डेढ़ करोड़ के व्यापार का कारोबारी अनुमान जता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed