फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Buses were not available, illegal drivers were driving at full speed on the Bisalpur-Puranpur route.

Pilibhit News: बसें मिलीं नहीं, बीसलपुर-पूरनपुर मार्ग पर डग्गामार चालकों ने खूब भरा फर्राटा

Sat, 28 Feb 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 28 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Buses were not available, illegal drivers were driving at full speed on the Bisalpur-Puranpur route.
शहर के असम चौराहे पर बस न मिलने पर सवारी वाहन में बैठते यात्री। संवाद - फोटो : -टूंडला क्षेत्र के जरौली कलां में अमोनियम सल्फेट के पकड़े गए ट्रक की जांच करते जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान। स्रोत स्वयं
पीलीभीत। होली मनाने घर आ रहे दिल्ली, जयपुर, सोनीपत, लखनऊ, रुद्रपुर आदि शहरों में काम करने वालों को सवारी वाहनों की तलाश में भटकना पड़ रहा है। लंबी दूरी मार्ग पर संचालित रोडवेज की बसों से सफर कर काफी संख्या में नौकरीपेशा और कामगार शनिवार को जिला मुख्यालय तो आसानी से आ गए। मगर, स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसें कागजों पर ही फर्राटा भरती रहीं। यात्रियों को खतरे के बीच डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ा। चालकों ने क्षमता से अधिक यात्री बैठाए और मनमाना किराया भी वसूला।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब एक बजे असम चौराहे पर पूरनपुर की ओर जाने के लिए कोई भी रोडवेज बस नहीं थी। कई यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। कुछ यात्रियों ने सवारी वाहन (मैजिक व टेंपो) का सहारा लिया। चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया और सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरा। टनकपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को नौगवां चौराहे से रोडवेज बसों के सफर की सुविधा मिली। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि होली पर्व को लेकर स्थानीय मार्गों पर बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। दोपहर व शाम के समय बसें क्यों नहीं थीं, पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed