फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bus

यात्रियों को जल्द घर पहुंचाने के लिए बढ़ाए बसों के फेरे

Sun, 23 Oct 2022 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
bus
रोडवेज बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दीपावली को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार पर यात्रियों को जल्द घर पहुंचाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जिससे लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचे सकें। शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड व जंक्शन पर सामान्य दिनों के सापेक्ष यात्रियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर रेलवे ने पहलेे ही टनकपुर-पीलीभीत- मथुरा के बीच नई ट्रेन का 31 दिन के लिए संचालन शुरू किया है। इससे बरेली के अलावा कासगंज, मथुरा के लोगों को आसानी हो गई है। अब वे सीधे पीलीभीत आ-जा सकते हैं। बीच में उन्हें कोई ट्रेन नहीं बदलनी होगी। इसके अलावा परिवहन निगम ने दस दिन के लिए रोडवेज बसों के लोकल में फेरे बढ़ा दिए हैं। जिससे दीपावली पर घर जाने वालों को आसानी हो जाए। नौगवा चौराहे पर टाइम कीपर को लगाया गया है। जिससे यात्रियों को बसों के बारे में जानकारी दी जा सके। चालकों और परिचालकों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

000
बेहतर संचालन को परिवहन निगम ने चलाई स्कीम
रोडवेज बस के चालकों और परिचालकों के लिए स्कीम चलाई गई है। दस दिन में 3000 किलोमीटर बस चलाने पर चार हजार रुपये, 2700 किलोमीटर चलाने पर 3600 रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा वर्कशॉप के कर्मचारियों को लगातार दस दिन काम करने पर 1200 रुपये और नौ दिन काम करने पर एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह स्कीम 22 से 31 अक्तूबर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इन रूटों पर बढ़ाए गए बसों के फेरे
पूरनपुर, अमरिया, टनकपुर, माधोटांडा, बीसलपुर, घुंघचाई, बिलसंडा के बीच बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों केे रवाना किया जाएगा। उक्त सभी मार्गों पर दिन में बसों के दो-दो फेरे लगते हैं जिन्हें बढ़ाकर चार कर दिया गया है।

000
लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं । बेहतर प्रदर्शन के लिए स्टाफ के लिए स्कीम शुरू की गई है। दीपावली व भैया दूज पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-वीके गंगवार, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed