फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Burning car

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 14 Oct 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Burning car
कार में लगी आग। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। घर का सामान खरीदने निकले युवक की कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। चालक ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हादसे में कोई मौत नहीं हुई मगर कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के मोहल्ला खुदागंज निवासी आरिफ खान सुबह 11 बजे कार से घर का सामान खरीदने के लिए निकले थे। नकटादाना चौराहा की जओर जाते हुए मोहल्ला भूरे खां में एक मैरिज हाल के पास कार के बोनट से अचानक चिंगारी उठी मगर उस समय चालक ने गौर नहीं किया। धीरे- धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। कार में आग लगी देखकर चालक खिड़की से कूद गया। कार सड़क के किनारे दीवार से टकरा कर रुक गई। कार में आग देखकर भीड़ लग गई। चालक ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और बहुत देर में बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जल गई। फायर ब्रिगेड अफसरों के मुताबिक, कार में सीएनजी किट लगी थी। उसमें सीएनजी लीक होने लगी थी। इसलिए यह हादसा हुआ। घटना से आस-पास अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed