{"_id":"5831a4c04f1c1b5701b39681","slug":"burned-effigies-of-consumers-supply-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने फूंका पूर्ति अधिकारी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने फूंका पूर्ति अधिकारी का पुतला
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने फूंका पूर्ति अधिकारी का पुतला
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
मोहल्ला ग्यासपुर के राशन उपभोक्ताओं ने रविवार को कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूर्ति अधिकारी का मोहल्ले में ही पुतला दहन किया।
कोटेदार के विरोध में मोहल्ला ग्यासपुर के उपभोक्ता रविवार मोहल्ले के चौराहे पर एकत्र हुए तथा वहीं प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। उपभोक्ताओं का आरोप था कि कोटेदार दस की जगह पांच किलो राशन देते हैं। मूल्य भी अधिक वसूलते हैं। कोटेदार ने कभी चीनी भी नहीं बांटी। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने पूर्ति अधिकारी पर भी कोटेदार से मिले होने का आरोप लगाते हुए विरोध में प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। इस मौके पर मोहम्मद फईम, मुजम्मिल खां, गुड्डू, बादशाह, इरफान, फरहान, इमरान, कासिम, सलीम, भूरा, नसीम, हसीब, इरशाद, शफीक समेत तमाम उपभोक्ता मौजूद रहे।