फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brought girlfriend to celebrate Karva Chauth, family thrashed

प्रेमिका को लाया करवा चौथ मनाने, परिजनों ने की पिटाई

Mon, 25 Oct 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Brought girlfriend to celebrate Karva Chauth, family thrashed
पूरनपुर। करवा चौथ पर प्रेमिका को घर लाए युवक को उसके परिवार वालों ने पीट दिया। युवती की भी पिटाई की गई। इसके बाद युवक को घर से भगा दिया और युवती को उसके घर छोड़ आए। बाद में कोतवाली पहुंची युवती ने शादी के लिए हंगामा किया। दोनों पक्षों के परिजन थाने पहुंचे तो घंटों चली पंचायत में कुछ नतीजा नहीं निकला। इसके बाद दोनों पक्ष घर चले गए। इधर, मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती का दूसरे गांव के युवक से दो साल से प्रेेम प्रसंग चल रहा है। तीन दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका को घर ले आया था। तब युवक के परिवार वालों ने युवती को उसके घर पहुंचा दिया। दो दिन पहले दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। इसमें युवक पक्ष के लोगों ने युवती के घरवालों को 1.10 लाख रुपये शादी के लिए देने को कहा। युवक और युवती पक्ष फैसले से संतुष्ट थे। मगर युवती और युवक इससे संतुष्ट नहीं थे। दोनों ने अपने परिवार वालों से विरोध जताया। रविवार को करवा चौथ के पर्व को लेकर युवक भोर में तीन बजे ही युवती से मिलने उसके गांव जा पहुंचा। युवती को उसने घर चलने को कहा। युवती रविवार सुबह चार बजे युवक के साथ उसके घर आ गई। युवक के परिवार वालों ने जब युवती को घर में देखा तो उसकी पिटाई कर दी। साथ ही युवक की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। युवती की पिटाई की कुछ लोगों ने वीडियो क्लिप बना ली।
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने कोतवाली पहुंचकर युवक से शादी करने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। युवती का कहना था कि युवक के साथ उसके कई बार शारीरिक संबंध हुए हैं। अब शादी करुंगी तो उसी से नहीं तो जान दे दूंगी। दूसरा पक्ष भी कोतवाली में पहुंचा। घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्ष घरों को चले गए। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला कोतवाली और दोनों के गांवों में चर्चा का विषय बना रहा। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। मगर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed