फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Broke the lock of bike trunk, took away Rs 1.46 lakh

Pilibhit News: बाइक की डिकी का लॉक तोड़ा, निकाल ले गए 1.46 लाख रुपये

Fri, 11 Aug 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock of bike trunk, took away Rs 1.46 lakh
तहरीर मिलने के बाद भी बीसलपुर पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीसलपुर। पेट्रोल पंप प्रबंधक की बाइक की डिकी का लॉक तोड़कर बृहस्पतिवार की शाम उचक्के ने 1.46 लाख रुपये निकाल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
घटना शाम 3:15 बजे की है। नगर के पुनीत फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के प्रबंधक गंगा प्रकाश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप के 1.46 लाख रुपये जमा करने पंजाब नेशनल बैंक में गए थे। बैंक में कनेक्टिविटी न आने के कारण वह वापस आ रहे थे। रास्ते में नई सब्जी मंडी के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने बाइक की डिकी का लॉक तोड़कर उसमें से बैग निकाल लिया। कुछ देर बाद जब गंगा प्रकाश सब्जी लेकर लौटे तो डिकी से बैग गायब देखा, बैग में 1.46 लाख रुपये थे। गंगा प्रकाश की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन उचक्के का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाप्रकाश ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed